पहलगाम हमले के कैमरे पर चीन के जवाब का इंतजार:आतंकियों के पास मिला था; NIA बोली- चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से लश्कर तक कैसे पहुंचा, जांच जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के पास से अमेरिकी कंपनी गोप्रो का कैमरा मिला था। इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं।
गोप्रो कंपनी ने बताया था कि यह कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगा रही है कि कैमरा वहां से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांचकर्ता इस मामले में पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रहे हैं। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी।
16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए कंपनी से मांगी गई जानकारी NIA ने गोप्रो कंपनी से कैमरे की सप्लाई के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि यह डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था।
इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किसके पास पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने यह अनुरोध कूटनीतिक माध्यमों से भेजा है। NIA यह भी जांच कर रही है कि कहीं पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों को तो नहीं दिए थे।
डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए थे। ये वही आतंकी थे, जिन्हें 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी।
बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते भागे थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आतंकी हमले के बाद पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे।
माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हुए। हमले के बाद करीब 40 म
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पहलगाम हमले में आतंकियों के पास अमेरिकी कंपनी गोप्रो का कैमरा मिला, जिसे चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। भारत ने चीन से इस कैमरे के स्रोत की जानकारी मांगी, पर अब तक कोई जवाब नहीं मिला। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने फॉरेंसिक सबूतों के बारे में बताया। यह विषय चीन-भारत सुरक्षा संबंधों और आतंकवाद के वित्तीय नेटवर्क पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे विदेशी उपकरण आतंकवादी नेटवर्क में पहुँचते हैं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। आम जनता पर