पैकेटबंद खाने पर चेतावनी लेबल को लेकर आज SC में सुनवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज पैकेटबंद खाने पर स्पष्ट चेतावनी लिखे जाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में ऐसे फूड पैकेट के सामने फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है।
पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI के इस प्रस्ताव पर पूछा है कि वार्निंग लेबल पर इतनी देरी क्यों की गई। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी पूछा था कि FOPL के फेज 1 और फेज 2 में अलग-अलग नियम क्यों बनाए गए हैं। FSSAI के मुताबिक इसके लिए पैकेट पर लाल रंग का हेक्सागन लगाने का प्रस्ताव है।
लेबल पर HIGH FAT, HIGH SUGAR और HIGH SALT जैसी चेतावनियां लिखी जाएंगी।