खेल

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे. उनका तलाक भी बुरे मोड़ पर हुआ.

दोनों अपने रिश्ते और विवाद को लेकर हेडलाइन्स में भी लंबे समय तक रहे थे. दोनों पर ही धोखा देने का आरोप प्रत्यारोप लगा था.

ऐसे में अब युजवेंद्र चहल ने अपने तलाक को लेकर बात की है और खुलासा किया है कि धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे.

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने हाल ही में आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल जीवन के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की थी.

उन्होंने तलाक के बाद की अपनी हालत को लेकर खुलकर बात की और बताया कि इसके वजह से उन्हें पैनिक अटैक, शराब की लत तक लग गई थी. ज्यादा शराब पीने की वजह से उन्हें 26 दिनों तक रिहैब सेंटर में रहना पड़ा था.

तलाक के बाद बिगड़ गई थी मानसिक स्थिति

युजवेंद्र चहल ने इसी पॉडकास्ट में बताया, 'जीवन में संतुलन महत्वपूर्ण है लेकिन असल जिंदगी में इस पर अमल करना आसान नहीं है. तलाक के बाद हालात बेकाबू हो गए थे. मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं इसी रास्ते पर चलता रहा तो मैं उस चीज को बर्बाद कर दूंगा, जिससे मुझे ज्यादा प्यार है. यानी कि क्रिकेट.'

यह भी पढ़ें: 'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

शराब की लत को लेकर युजवेंद्र चहल ने कहा, 'मुश्किल दिनों परिवार और दोस्त ही आपका साथ देते हैं.

मैंने पिछले साल ही काउंटी क्रिकेट के बाद शराब छोड़ दी थी. क्योंकि हालात बेकाबू हो गए थे. मैं रिहैब सेंटर में रहा. वहां पर 26 दिन बिताए. अब मुझे पता है कि इससे कैसे निपटना होता है.'

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/im

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।