खेल

पैरा एशियन गेम्स का शानदार आगाज, सिमरन-प्रमोद करेंगे भारत की अगुवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पैरा एशियन गेम्स का शानदार आगाज, सिमरन-प्रमोद करेंगे भारत की अगुवाई

अक्टूबर 18, नई दिल्ली: पैरा एशियन गेम्स का आगाज आज जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। भारत ने इस बार 11 खेलों में 168 खिलाड़ियों का दल भेजा है, जिसमें 112 पुरुष और 56 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की कोशिश पिछले संस्करण के शानदार प्रदर्शन को दोहराने की होगी, जब उसने चीन के हांगझोऊ में 27 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 108 पदक जीते थे।

उद्घाटन समारोह में पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और पैरा एथलीट सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। पहले भाविना पटेल को ध्वजवाहक चुना गया था, लेकिन 19 अक्टूबर को होने वाले उनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले आराम और रिकवरी को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया गया है। सुमित अंतिल, अवनि लेखरा, शीतल देवी, हरविंदर सिंह और सुहास यतिराज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीदें रहेंगी। भारतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा बुलंद करना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।