व्यापार

पैसा कहां गया और किस ऐप ने चुपके से बढ़ा दिए दाम, Gemini देगा पूरा हिसाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पैसा कहां गया और किस ऐप ने चुपके से बढ़ा दिए दाम, Gemini देगा पूरा हिसाब

हर महीने की कमाई कहां खर्च हो रही है और बचत के लिए किन चीजों पर रोक लगाई जा सकती है, इसका हिसाब रखना आसान नहीं होता.

इसी परेशानी को कम करने के लिए गूगल ने अपने जेमेनाई AI में गूगल वालेट को जोड़ने की सुविधा शुरू की है.

इसकी मदद से यूजर्स अपने खर्चों की जानकारी हासिल कर सकते हैं और आने वाले महीनों के लिए बजट तैयार कर सकते हैं. फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है.

इस खबर को 10 प्वाइंट्स में समझें-

1- इस सुविधा के माध्यम से यूजर यह समझ सकते हैं कि उनका पैसा किन चीजों पर ज्यादा खर्च हो रहा है.

इसके लिए उन्हें खुद पुराने ट्रांजैक्शन की लिस्ट खंगालने की जरूरत नहीं होगी. जेमेनाई उपलब्ध जानकारी के आधार पर खर्चों का विश्लेषण करेगा.

2- कंपनी ने 13 नवंबर 2026 को जेमेनाई ऐप में गूगल वालेट इंटीग्रेशन लॉन्च किया.

इसके जरिए यूजर्स अपने वॉलेट की जानकारी AI असिस्टेंट से जोड़कर पर्सनल फाइनेंस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.

3- कई बार लोग ऐसी सर्विस के लिए भी भुगतान करते रहते हैं, जिनका इस्तेमाल अब नहीं करते.

जेमेनाई लिंक किए गए अकाउंट के बार-बार होने वाले पेमेंट को देखकर ऐसी सब्सक्रिप्शन की पहचान करने में मदद कर सकता है. साथ ही कीमत बढ़ने की जानकारी भी दे सकता है.

4- यूजर जेमेनाई से पूछ सकते हैं कि पिछली तिमाही में कितना पैसा खर्च हुआ और अगले तीन महीनों में 1 हजार डॉलर बचाने के लिए क्या बदलाव किए जा सकते हैं.

AI खर्च के पैटर्न को देखकर बचत से जुड़े सुझाव और चार्ट तैयार कर सकता है.

5- गूगल वालेट के अलावा यूजर Plaid नाम के फाइनेंशियल डेटा प्लेटफॉर्म के जरिए अपने बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड भी जोड़ सकते हैं.

इससे जेमेनाई को खर्चों से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलेगी और उसका विश्लेषण अधिक व्यापक हो सकेगा.

6- यूजर पिछले साल के खर्चों का रिकॉर्ड देखकर आने वाले समय का बजट तैयार कर सकते हैं.

इसमें घर के जरूरी खर्च, घूमने-फिरने और खरी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पैसा कहां गया और किस ऐप ने चुपके से बढ़ा दिए दाम, Gemini देगा पूरा हिसाब

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।