व्यापार

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल और टेलीकॉम कारोबार Jio प्लेटफॉर्म्स का IPO (आईपीओ) 21 अक्टूबर 2026 को खुलने वाला है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है.

इसके एक लॉट में 12 शेयर होंगे और ऊपरी कीमत के हिसाब से एक लॉट के लिए 13,428 रुपये चाहिए होंगे.

अगर आप भी Jio के शेयर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, इससे पहले जान लें इसके बारे में 10 जरूरी बातें, जिसमें शेयर की कीमत, निवेश की रकम और कंपनी की कमाई से जुड़ी जरूरी बातें होंगी.

कब खुलेगा Jio का IPO? Jio Platforms का IPO 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा. बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी.

IPO खुलने की तारीख 21 अक्टूबर 2026 है, तो वहीं आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2026 होगी. इसके शेयर अलॉटमेंट की तारीख 26 अक्तूबर बताई जा रही है. तो वहीं शेयर बाजार में लिस्टिंग की 28 अक्तूबर तक होगी.

कितने करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी?

कंपनी इस IPO के जरिए करीब 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती है. ऊपरी कीमत पर कुल इश्यू का साइज करीब 30,213 करोड़ रुपये होगा.

इसके साथ Jio प्लेटफॉर्म्स का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 10.3 लाख करोड़ रुपये हो सकता है.

कितनी होगी शेयर की कीमत?

कंपनी ने एक शेयर की कीमत 1,065 रुपये से 1,119 रुपये के बीच तय की है. इसे प्राइस बैंड कहा जाता है.

निवेशकों को इसी दायरे में शेयर के लिए बोली लगानी होगी.

एक लॉट कितने का होगा? इस IPO में एक लॉट में 12 शेयर होंगे.

अगर आप सबसे ऊंची कीमत यानी 1,119 रुपये प्रति शेयर पर आवेदन करते हैं, तो एक लॉट के लिए 13,428 रुपये लगाने होंगे.

ये है भारत का बसे बड़ा IPO?

जी हां!

अगर इश्यू अपने अनुमानित आकार पर आता है, तो ये भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है.

इससे पहले अक्टूबर 2024 में ह्युंडई मोटर इंडिया क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।