विदेश

PAK छात्र ने कहा भारत से मिलकर काम कर सकते हैं? राहुल बोले- 'हम पाकिस्तान के साथ बात करें यह...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PAK छात्र ने कहा भारत से मिलकर काम कर सकते हैं? राहुल बोले- 'हम पाकिस्तान के साथ बात करें यह...'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर अहम बयान दिया.

अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र ने पूछा कि भारत और पाकिस्तान आरोप प्रत्यारोप से आगे बढ़कर आपसी हितों के लिए मिलकर काम कर सकते हैं? इस पर राहुल ने कहा, 'यह एक बड़ी समस्या है.

पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसका समर्थन करता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है.

जब यह रुक जाएगा, तभी ही बातचीत की कोई भी संभावना बन सकती है.'

पाकिस्तानी छात्र: क्या आपको लगता है कि भारत और पाकिस्तान आरोप प्रत्यारोप से आगे बढ़कर आपसी हितों के लिए मिलकर काम कर सकते हैं? राहुल गांधी: एक बड़ी समस्या है.

पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसका समर्थन करता है.

हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है जब यह रुक जाएगा- तभी ही बातचीत की कोई भी संभावना बन सकती है @RahulGandhi 🔥🔥🔥

Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) November 19, 2026

राहुल गांधी ने उस सवाल का भी जवाब दिया है, जिसमें यह पूछा जाता है कि BJP-EC की कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं कर देता?

राहुल गांधी ने कहा, ऐसा करने से देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा.

अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों के साथ संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र है.

जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा, उस दिन जनता का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ जाएगा और BJP यही चाहती है. हम ये भरोसा टूटने नहीं देंगे. हम हर चोट सहेंगे, हर वोट के लिए लड़ेंगे, हर सच देश के सामने रखेंगे.

ये लड़ाई सत्ता की नहीं, संविधान की है - इसकी रक्षा में हम मैदान में थे, हैं

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पाकिस्तान के एक छात्र द्वारा भारत- पाकिस्तान संबंधों पर सवाल उठाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जवाब पर आधारित है। यह विषय भारत- पाकिस्तान के परस्पर संवाद और शांति की संभावनाओं पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच तनाव और सहयोग के विकल्पों पर सार्वजनिक चर्चा को प्रोत्साहित करती है, और राहुल गांधी की टिप्पणी से राजनीतिक ध्रुवीकरण स्पष्ट होता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के प्रति जागरूक हों, साथ ही दोनों देशों

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।