PAK गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सिर्फ 208 रन बना सकी टीम इंडिया; सहवाग-द्रविड़ फ्लॉप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
2026 अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है.
अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया 208 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम के लिए अर्जुन राजपूत ने 85 गेंद में 107 रनों की शानदार पारी खेली. वह अकेटे पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने डटे रहे.
उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए.
वहीं पाकिस्तान टीम से अली रजा, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक ने तीन-तीन विकेट चटकाए. आर्यवीर सहवाग 22 और अन्वय द्रविड़ 10 रन ही बना सके.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी जीरो पर आउट हो गए. भारतीय बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट होते रहे.
आर्यवीर सहवाग ने 40 गेंद में 22 रन बनाए. वीके विनीथ 29 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं यशबर्धन चौहान 1 रन बनाकर आउट हुए.
लगातार गिरते विकेटों के बीच पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अर्जुन राजपूत ने करिश्माई शतक जड़ा. अर्जुन ने 85 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 107 रन बनाए.
उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 46.3 ओवर में 208 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए काव्य पटेल ने 23 रन बनाए.
इसके अलावा मनल चौहान ने 11 रन बनाए.
Remember the name: ARJUN RAJPUT! 🇮🇳🔥 1️⃣0️⃣7️⃣ off 85 balls at No. 5. 1️⃣1️⃣ fours 5️⃣ sixes!
Lone warrior in today s India batting effort today, holding the innings together against Pakistan. Picked up right where he left off in the Vinoo Mankad Trophy. Carrying that red-hot form into the U19 Asia Cup!
Not to forget his bowling, useful off spinner (3/8 vs Nepal U19 in last game) #ArjunRajput #INDU19vPAKU19 #U19AsiaCup
MS (@ThirdManAngle) November 8, 2026
📡 स्रोत: ABP Live Khel