PAK के खिलाफ इतनी बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कल एशिया कप में होगी टक्कर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में रविवार, 22 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की 'महाटक्कर' होगी.
टीम इंडिया अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराकर आ रही है और अब तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पाकिस्तान को भी धूल चटाना चाहेगी. यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
नेपाल के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र इंडिया ए के लिए शतकीय पारी खेली थी. वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा ने 4 विकेट और प्रिंस यादव ने 6 विकेट हासिल किए थे.
इन खिलाडियों पर एक बार फिर टीम इंडिया निर्भर करेगी, लेकिन मैनेजमेंट कुछ खिलाडियों को बाहर भी बैठा सकता है.
यहां जान लीजिए भारतीय टीम पाकिस्तान एके खिलाफ मैच में कितने बदलाव के साथ उतर सकती है.
क्या बदलेगी टीम इंडिया?
नेपाल के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की थी. अभिषेक ने केवल 9 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बनाए थे.
पाकिस्तान के खिलाफ दबाव भरे मैच में भारत इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकता है. आयुष बडोनी, चोटिल रजत पाटीदार की जगह टीम में आए हैं.
आयुष चाहे पिछले मैच में फ्लॉप रहे हों लेकिन अंतिम-11 में उनका स्थान भी पक्का लग रहा है और कप्तान तिलक वर्मा नंबर-4 की जिम्मेदारी संभालेंगे.
टीम इंडिया उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है, जिसमें कुमार कुशाग्र भी शामिल थे, जिन्होंने नेपाल के खिलाफ 117 रन बनाए थे.
रिंकू सिंह और सूर्यांश शेडगे लोवर ऑर्डर में रहकर फिनिशर का रोल निभाते नजर आ सकते हैं.
वहीँ गेंदबाजी का भार एक बार फिर शाहबाज अहमद, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और विप्रज निगम भी प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं.
इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें:
<a title="सिराज पर
📡 स्रोत: ABP Live Khel