खेल

PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
PAK टीम से 7 खिलाड़ियों की छुट्टी पर बोले बाबर आजम, 'ये मेरे लिए...'

इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर मौजूद बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है.

शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान के स्क्वॉड में बड़े बदलाव देखने को मिले थे. 09 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले आखिरी रेड बॉल मैच के लिए पाक टीम से 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया था.

अब इस पर बाबर से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें इस बारे में जानकारी थी?

उन्होंने बड़ा ही चौंकाने वाला जवाब दिया. बाबर का कहना था कि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

यहां पर एक सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कप्तान की मर्जी के बगैर कैसे स्क्वॉड से 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है?

क्या बोले बाबर आजम?

बर्मिंघम टेस्ट की पूर्व संध्या बाबर से बदलाव को लेकर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए पाक कप्तान ने कहा, "यह मेरे लिए भी खबर थी. मुझे बाद में पता चला.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ सोच-समझकर ही फैसला लिया होगा. इसलिए आप उनसे ही पूछें तो बेहतर होगा."

यह भी पढ़ें: एक और PAK खिलाड़ी पर गिरी गाज, अंपायर के फैसले का किया विरोध; ICC ने दी सजा

बता दें कि रिलीज किए जाने वाले 7 खिलाड़ियों में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, बल्लेबाज सलमान आगा और इमाम उल हक भी शामिल थे.

इसके अलावा आमेर जमाल, अली उस्मान, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद भी रिलीज खिलाड़ियों में शामिल रहे.

शुरुआती 2 टेस्ट में पाकिस्तान का हाल

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से हराया था. यह वाकई एक बड़ी हार थी.

इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।