खेल

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान

पाकिस्तान क्रिकेट में अचानक हुए एक बड़े फैसले ने सभी का ध्यान खींच लिया है.

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है.

साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि सलमान अली आगा से कप्तानी की जिम्मेदारी छीन ली गई है. इतना ही नहीं, सलमान को इस टी20 सीरीज के लिए टीम में भी जगह नहीं मिली है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें साहिबजादा फरहान को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है.

अब वो श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान की अगुआई करते नजर आएंगे. पाकिस्तान ने इस सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है.

सलमान अली आगा से छिनी कप्तानी

सलमान अली आगा के लिए ये फैसला बड़ा झटका है.

उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया है. लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि वो पाकिस्तान की सभी टीमों से बाहर हो गए हैं.

सलमान को वनडे टीम में शामिल किया गया है और वो वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान के लिए खेलेंगे.

रजाउल्लाह को पहली बार मौका

टी20 टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है.

रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्तान की इंटरनेशनल व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा हसन नवाज और नसीम शाह की भी टी20 टीम में वापसी हुई है. फखर जमां, सैम अयूब और शादाब खान जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं.

9 अक्टूबर से होगी टी20 सीरीज

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा.

इसके बाद दूसरा मैच 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 13 अक्टूबर को होगा. तीनों मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/sports/wi-vs-india-t20-series-these-5-west-indies-play

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।