खेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने छोड़ी हरी जर्सी? अब गुलाबी रंग में दिखेंगे बाबर-अफरीदी, PCB ने किया एलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने छोड़ी हरी जर्सी? अब गुलाबी रंग में दिखेंगे बाबर-अफरीदी, PCB ने किया एलान

Pakistan Cricket Team Pink Jersey: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमेशा ग्रीन जर्सी पहनकर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलती है. ग्रीन कलर ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहचान बन गई है. जिस तरह भारतीय टीम की पहचान ब्लू जर्सी से होती है.

हालांकि अब पाकिस्तानी टीम की जर्सी का रंग बदलने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब ग्रीन जर्सी में नहीं, बल्कि पिंक जर्सी में नजर आएगी.

दरअसल, इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है. यह सीरीज पाकिस्तान में खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा वनडे मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम ग्रीन की बजाय पिंक जर्सी में नजर आएगी. PCB ने हाल ही में इसका फैसला लिया है. जानें इसके पीछे की वजह… PCB ने क्यों लिया ये फैसला?

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 25 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले वनडे मैच को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए डेडिकेट करने का फैसला लिया.

इसके मकसद होता है कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना और यह बताना कि इस बीमारी का जल्दी पता लगाना और समय पर इलाज कितना ज्यादा जरूरी है.

ऐसे में इस मुकाबले में खिलाड़ियों की जर्सी से लेकर स्टेडियम तक सब कुछ गुलाबी रंग में रंग जाएगा. बता दें कि यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

जर्सी से लेकर स्टंप्स तक सबकुछ होंगे पिंक इस खास मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के प्लेयर खास तौर पर डिजाइन की गई पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे.

वहीं, एकजुटता दिखाने के लिए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, मैच ऑफिशियल्स और कमेंटेटर्स को भी पिंक रिबन पहनेंगे. इसके अलावा मैच के दौरान पिंक-ब्रांडेड स्टंप्स का इस्तेमाल होगा.

साथ ही स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन्स और LED पेरिमीटर बोर्ड्स पर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और जांच से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे.

वहीं, लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कमेंटेटर्स भी दुनिया भर के फैंस तक यह महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाएंगे. कैसा रहा ट्राई सीरीज का पहला मैच? पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है.

इस सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया.

इस मैच में शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने 37 रनों से जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 305 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

पाकिस्तान की ओर से सलमान अली आगा ने 90 गेंद पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली थी. सलमान के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया.

इसके जवाब में उतरी श्रीलंका टीम सिर्फ 268 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई. इससे पाकिस्तान ने 37 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।