विदेश

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ऐसा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ऐसा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची

महिला एशिया कप में शनिवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से बुरी तरह हराया.

इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अभी 2 मैच बाकी हैं, उम्मीद है उनमें भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे.

इस बयान से साफ है कि भारतीय प्लेयर्स को पूरा भरोसा है कि वे सेमीफाइनल आराम से जीत जाएंगे और फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी भी उठाएंगे. जानिए कौर ने और क्या कुछ कहा.

दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पूरी पाकिस्तान की टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट चटकाए. भारत ने लक्ष्य को 9वें ओवर में हासिल कर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

हरमनप्रीत कौर का ये बतौर कप्तान 150वां टी20 मैच था, वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी (पुरुष और महिला) बन गई हैं.

जीत के बाद क्या बोली कौर

भारतीय कप्तान कौर ने कहा, "यह जीत हमारे लिए बहुत अहम है. आज सभी प्लेयर्स के प्रदर्शन से मैं खुश हूं. हम हमेशा आक्रामक खेल दिखाने की बात करते हैं. सभी बॉलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

अपनी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी करना, उस पर टिके रहना और पिच को समझना, यही सबसे जरूरी है.

उन्होंने कुछ अच्छी गेंदें भी डालीं, लेकिन अहम बात थी कि हम बल्लेबाजी जारी रखें और मैच को जीत के साथ खत्म करें."

यह भी पढ़ें- भारत ने 15वीं बार बजाई पाकिस्तान की बैंड, इस दफा 8.4 ओवर में जीता मैच

कौर ने आगे कहा, "अपने स्टैंडर्ड को ऊंचा बनाए रखना जरूरी है." इसके बाद कौर ने जो कहा उसे सुनकर पड़ोसियों को मिर्ची लग जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी 2 मैच और हैं.

इससे साफ है कि महिला टीम को खुद पर पूरा भरोसा है कि सेमीफाइनल आराम से जीत जाएंगे और फाइनल खेलेंगे.

<

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।