विदेश

पाकिस्तान टीम से हटाए गए बड़े खिलाड़ी, कोच ने साधी चुप्पी, बोले- मुझे नहीं पता क्या...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पाकिस्तान टीम से हटाए गए बड़े खिलाड़ी, कोच ने साधी चुप्पी, बोले- मुझे नहीं पता क्या...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अस्थाई रेड-बॉल कोच माइक हेसन ने मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक को टेस्ट टीम से बाहर करने के फैसले से खुद को अलग कर लिया है. इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.

टीम पहले टेस्ट में पारी से हार गई, जबकि दूसरे मुकाबले में उसे 194 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम में कई बड़े बदलाव किए गए. माइक हेसन पहले पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच थे.

अब उन्हें 9 सितंबर से बर्मिंघम में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए रेड-बॉल टीम की जिम्मेदारी दी गई है.

हेसन ने कहा कि जब उन्हें टीम संभालने के लिए कहा गया, तब तक मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक को टीम से रिलीज किया जा चुका था, “ये तीनों खिलाड़ी पहले ही टीम से बाहर हो चुके थे और घर लौट रहे थे.

इसलिए मुझे वास्तव में नहीं पता कि वहां क्या हुआ.” टीम में संतुलन बनाने पर हेसन का जोरहेसन ने बताया कि उन्होंने कुछ अन्य खिलाड़ियों को रिलीज करने और नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने में भूमिका निभाई.

उनका मुख्य ध्यान टीम को बेहतर संतुलन देने पर है. वह ऐसी गेंदबाजी लाइन-अप चाहते हैं, जिसमें अलग-अलग तरह के गेंदबाज हों. इसके अलावा टीम में कुछ गेंदबाजी ऑलराउंडरों को भी शामिल किया गया है.

हेसन ने माना कि कुछ नए खिलाड़ियों ने लंबे समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उनमें टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.

सलमान आगा की वापसी पर कही बड़ी बातमाइक हेसन ने यह भी साफ किया कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सीरीज के लिए टेस्ट टीम चुनने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने कहा कि रेड-बॉल टीम के साथ उनका काम फिलहाल अस्थाई है.

सलमान आगा को अच्छा खिलाड़ी बताते हुए हेसन ने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट खेलकर टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

हेसन के बयान से उन रिपोर्टों को भी बल मिला है, जिनमें कहा गया था कि तीनों खिलाड़ियों को खराब फॉर्म के साथ अनुशासन से जुड़े मामलों के कारण भी बाहर किया गया.

हेसन ने टीम को लेकर फैलाई जा रही गलत खबरों की आलोचना की और कहा कि खिलाड़ी अब बर्मिंघम टेस्ट पर ध्यान दे रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।