मनोरंजन

Pakistan Vs BLA: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 25 सैनिकों को मारा, फिल्म जैसा वीडियो बनाया, अभी देखें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Pakistan Vs BLA: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के 25 सैनिकों को मारा, फिल्म जैसा वीडियो बनाया, अभी देखें

Pakistan Vs BLA: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के 25 जवानों को मार दिया। बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई बड़ी जवाबी कार्रवाई सामने नहीं आई है। BLA ने पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपने हमले तेज किए हैं।

संगठन ने एक फिल्मी अंदाज वाला वीडियो भी जारी किया है, जिसमें धमाके और गोलीबारी के साथ पाकिस्तानी सेना का एक ट्रक जलता हुआ दिखाई दे रहा है। BLA के 5 जवानों के घायल होने का दावा BLA ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके ‘फतेह स्क्वाड’ के लड़ाकों ने जियारत क्रॉस के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया।

संगठन के मुताबिक, इस हमले में सेना की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और 18 पाकिस्तानी जवान मारे गए। BLA ने यह भी दावा किया कि पांच अन्य जवान घायल हो गए और किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे। BLA आधिकारिक मीडिया चैनल हक्कल का वीडियो 📍 Ziarat Ambush, Balochistan.

BLA releases videos of Ziarat attack on Pak army convoy.

More than 25 pak army's foot soldiers killed while big generals enjoy their luxurious life in DHA. BLA warns more attacks.

pic.twitter.com/nyo1tIeOpg — Sagar STORM🔳 (@AlexAllone1) September 5, 2026 BLA के आधिकारिक मीडिया चैनल हक्कल ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें BLA के लड़ाके आग से जल रही पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों के पास खड़े नजर आ रहे हैं और आसपास कई शव दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की दूसरी क्लिप में हथियारबंद लड़ाके क्षतिग्रस्त सैन्य ट्रकों से हथियार निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सुर्खियों में फतेह स्क्वाड इस हमले के बाद BLA का ‘फतेह स्क्वाड’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह BLA की एक खास लड़ाकू यूनिट है, जो मुख्य रूप से बलूचिस्तान के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय रहती है। यह यूनिट गुरिल्ला युद्ध और अचानक घात लगाकर किए जाने वाले हमलों के लिए जानी जाती है। मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण की घटना में भी इसी संगठन का नाम सामने आया था।

मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं सुरब के हाजिका इलाके में हुए एक हमले को लेकर BLA ने दावा किया है कि उसकी STOS यूनिट (स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन्स स्क्वाड) ने रिमोट से चलने वाली गाड़ी में धमाका किया। संगठन के मुताबिक, इस हमले में पाकिस्तानी सेना के सात जवान मारे गए। हालांकि, इस दावे में बताई गई मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान ने भी इन हमलों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तानी सैनिकों के शव अंधेरे में उनके परिवारों तक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा में टीचर्स की बंपर भर्ती ! 3 साल में सरकारी स्कूलों में 45 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सीएम मोहन चरण मांझी का ऐलान पाकिस्तान का जवाबी हमला BLA का अटैक पाकिस्तानी सेना और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को चैलेंज है।

पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। सेना के मुताबिक, बलूचिस्तान के मस्तुंग, सिबी, क्वेटा और कलात जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 50 उग्रवादियों को मारने का दावा किया गया। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि मारे गए लोग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे।

इनमें BLA और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सदस्य भी शामिल थे। BLA और पाकिस्तानी सेना के बीच लगातार हो रहे हमलों से बलूचिस्तान में तनाव और हिंसा बढ़ गई है। पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा प्रांत लंबे समय से विद्रोह और हिंसा की समस्या से जूझ रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।