विदेश

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार:व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार:व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में

कर्नाटक के बीदर से आतंकी गतिविधियों के आरोप में युवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक विशाल कुमार मेट्रे (24) पाकिस्तान में मौजूद नामित आतंकी शहजाद भट्टी,राणा हनैन और नोमी खान के संपर्क में था। विशाल बीदर के भालकी तालुका के येनकूर गांव का रहने वाला है। वह भट्टी से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में था और अवैध हथियारों को लेकर बातचीत करता था।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि विशाल पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के अलाव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के आशु शर्मा और मध्य प्रदेश के खरगोन के राज भाई से भी जुड़ा था। विशाल दिसंबर 2025 से देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है। फोन की जांच से नेटवर्क का खुलासा पुलिस के अनुसार, इन लोगों का संबंध अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री से जुड़े नेटवर्क से है।

मेट्रे के खिलाफ खटक चिंचोली पुलिस स्टेशन में UAPA और BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान मेट्रे ने पहले आतंकी संगठनों और अवैध हथियार नेटवर्क से संबंध होने से इनकार किया। उसने अपना मोबाइल फोन देने से भी मना किया, लेकिन बाद में फोन सौंप दिया। FIR के अनुसार, मोबाइल की शुरुआती जांच और इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप की पड़ताल में मेट्रे के संपर्कों का पता चला।

विशाल और नोमी खान के बीच अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत हुई थी। व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ने का आरोप FIR में आरोप है कि राणा हनैन ने विशाल को ‘राहे हक’ और ‘RANA BHAI 333’ नाम के व्हाट्सएप चैनलों के लिंक भेजे थे। वह इन चैनलों से जुड़ गया था। उसने इन चैनलों पर ऐसे पोस्ट और वीडियो देखे, जिन्हें भारत की एकता और संप्रभुता के खिलाफ और देश-विरोधी बताया गया है।

पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि व व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए मैनपुरी के आशु शर्मा और राज भाई उर्फ लकी सिंह के संपर्क में था।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कर्नाटक के बीदर से 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान के नामित आतंकियों के साथ हथियार तस्करी की बातचीत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना दर्शाती है कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अवैध हथियार व्यापार और आतंकवादी नेटवर्क सक्रिय हैं। ऐसी गतिविधियों का पता चलने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बढ़ता है और सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ती है। आम जनता के लिए यह चेतावनी है कि ऑनलाइन संवाद में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे आतंकवादी संगठनों के साथ जुड़ाव और हथियारों की अवैध बिक्री संभव हो

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।