विदेश

पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट, मिचेल स्टार्क भी छूटे पीछे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट, मिचेल स्टार्क भी छूटे पीछे

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है.

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल की.

अब्बास ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान देते हुए 6 विकेट (दोनों पारियों में 3-3) लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर 'ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया.

दरअसल, अब्बास इस साल (2026) सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 6 विकेट लेकर अपने 39 विकेट पूरे कर लिए हैं.

इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग 33 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. आगे बढ़ते हुए फेहरिस्त में स्टार्क नजर आते हैं. स्टार्क के नाम पर 32 विकेट दर्ज हैं.

2026 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट (20 नवंबर तक)

मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)- 39 विकेट

जोश टंग (इंग्लैंड)- 33 विकेट

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 32 विकेट

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद अब्बास ने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता.

उन्होंने कुल 8 विकेट लिए. हालांकि वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं रहे.

साबिक खान, असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा 9-9 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर रहे.

मोहम्मद अब्बास का टेस्ट करियर

नजर डालें अब्बास के टेस्ट करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट के 35 मुकाबले खेल लिए हैं.

इन मैचों की 62 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 22.35 की औसत से 139 विकेट चटकाए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 10/95 का रहा. वह अप्रैल 2017 से पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं.

पाकिस्तान ने जीती सीरीज <p style="text-ali

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम रही। अब्बास ने दोनों पारियों में 3-3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान की क्रिकेट में बढ़ती ताकत और युवा प्रतिभा को दर्शाती ह

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।