पाकिस्तानी मंत्री ने हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र:SCO सम्मेलन में कहा- सभ्यताओं के मिलन से हुई है दिल्ली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के पुराना किला में आयोजित SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर मुगल शासक हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुराना किला खुद इतिहास की कई परतों की कहानी है। मलिक ने कहा कि इस किले की नींव हुमायूं ने रखी थी, जो मध्य एशिया के तैमूरी वंश से जुड़े थे।
बाद में अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इसका निर्माण आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, "एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी यानी दो शासक और एक किला, जिसमें इतिहास की दो परतें हैं।" पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले SCO फोरम में पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है। चीन, ईरान सहित कई देश फोरम में शामिल केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं।
पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है। शेखावत ने कहा था कि भारत चाहता है कि SCO केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि साझा सभ्यता और मानवीय मूल्यों पर बातचीत का मंच भी बने।
इससे देशों और उनके लोगों के बीच बेहतर संबंध और आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। PM मोदी ने 2025 में रखा था फोरम का प्रस्ताव यह तीन दिवसीय कार्यक्रम बहुपक्षीय SCO आयोजन है। इसमें अलग-अलग देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस फोरम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में तियानजिन में हुए SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था।
बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था। फोरम के लिए पुराना किला क्यों चुना गया? ------------ ये खबर भी पढ़ें...
SCO समिट में मोदी बोले- दुनिया में युद्ध-
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar