पाकिस्तानी सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो पालयटों ने गंवाई जान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर पाकिस्तानी सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस एयरक्राफ्ट में सवार दो पायलटों की मौत हो गई.
पाकिस्तानी सेना ने इस हादसे की जानकारी दी है.
सेना के अनुसार, तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया है.
इससे पहले भी पाकिस्तान में एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले सामने आए हैं.
ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश पाकिस्तानी सेना की ओर से जानकारी सामने आई कि सोमवार को तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इसमें दो पायलटों की मौत हो गई.
रिपोर्ट के अनुसार,यह घटना बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के करीब हुई.
सेना ने एक बयान में कहा, "दोपहर के वक्त, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग विमान क्वेटा के नेवी किल्ली के करीब क्रैश हो गया." सेना ने जानकारी दी कि इस "दुर्भाग्यपूर्ण क्रैश" में दोनों पायलटों- इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट कैप्टन अब्दुल समद की मृत्यु हो गई.
राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख हादसे के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख व्यक्त किया.
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा के करीब पाकिस्तान वायु सेना के ट्रेनिंग विमान के क्रैश में दो पायलटों की शहादत पर दुख प्रकट किया.
राष्ट्रपति ने मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर दुख जताया है. राष्ट्रपति ने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदान जताई है.
राष्ट्रपति ने शहीदों को उच्च स्थान मिलने और उनके शोक-संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है."
📡 स्रोत: NewsData.io