अपराध

पॉक्सो एक्ट में दो महीने से जेल में बंद रोहित चंदेल हुए बेल पर रिहा, सामने आई टीवी एक्टर की पहली पहली तस्वीर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 9 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पॉक्सो एक्ट में दो महीने से जेल में बंद रोहित चंदेल हुए बेल पर रिहा, सामने आई टीवी एक्टर की पहली पहली तस्वीर

इस साल जुलाई में मुंबई पुलिस ने टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' (पॉक्सो) एक्ट के तहत केस में गिरफ्तार किया था.

एक्टर पर 16 साल की लड़की का पीछा करने (स्टॉकिंग), उसे बार-बार कॉल करने, परेशान करने और मारपीट करने का आरोप हैं.

'पांड्या स्टोर' और 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' जैसे सीरियल में अपने किरदारों के लिए मशहूर रोहित चंदेल लगभग दो महीने जेल में रहे. वहीं रोहित को 11 सितंबर को जमानत मिली है.

एक्टर अब बेल पर जेल से रिहा हुए हैं.

जेल से निकलने के बाद रोहित की पहली झलक आई सामने

घाटकोपर पुलिस स्टेशन में दर्ज पॉक्सो मामले में रोहित चंदेल कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बेल पर रिहा किया गया. 29 साल के एक्टर को पंत नगर पुलिस ने 10 जुलाई को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था.

वहीं जेल से निकलने के बाद अब रोहित चंदेल की पहली तस्वीर सामने आई है. उनके साथ उनकी वकील सवीना बेदी भी मौजूद थीं. वहीं रोहित के साथ उनके भाई मोहित भी नजर आए.

ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'विश्वनाथ एंड सन्स' OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?

रोहित चंदेल की चार्जशीट में गलती

इससे पहले, रोहित चंदेल को जमानत मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था क्योंकि केस से जुड़े कागजात में कुछ गलतियां थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्जशीट में उनके प्रोफेशन को 'एक्टर' के बजाय गलत तरीके से 'प्रोफेशनल' बताया गया था और उनका धर्म भी गलत लिखा गया था. उनके मेडिकल रिकॉर्ड में भी एक गलती थी.

उसमें उनका मैरिटल स्टेटस 'मैरिड' (विवाहित) दिखाया गया था, जबकि एक्टर का कहन

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

रोगी की पीड़ा को समझते हुए, समाज को चाहिए कि ऐसे अपराधों के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँ। पीड़ितों को सहारा देने हेतु हेल्पलाइन, मनोवैज्ञानिक सहायता और कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही, सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि सम्मान और सहानुभूति से ही समाज में शांति और न्याय संभव है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।