अपराध

पलामू के 47 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेटेट की परीक्षा संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पलामू के 47 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेटेट की परीक्षा संपन्न

पलामू के 47 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेटेट की परीक्षा संपन्न, परीक्षा के बीच उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने लिया केन्द्रों का जायजा, दिशा-निर्देशों का कड़ाई के पालन के दिए निर्देश।

Short Headline: पलामू के 47 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेटेट की परीक्षा संपन्न

01 नवंबर, पलामू: पलामू जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट का आयोजन दो पालियों में हुआ। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। परीक्षा के बीच उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी देखी। निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।

बाइट - दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीसी, पलामू

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।