Palamu Karma Puja Accident: झारखंड के पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबे 5 युवक, सभी की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Palamu Karma Puja Accident: झारखंड के पलामू में करमा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं.
चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच युवक डूब गए. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में पांचों की मौत की पुष्टि हुई है.
बताया जा रहा है कि चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है.
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ग्रामीण करमा पूजा के बाद करम डाली विसर्जित करने कोयल नदी पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ लोग नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और लोगों को नदी से बाहर निकाला.
मृतकों की हुई पहचान रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12) और विशाल पासवान (16) की पहचान हुई है. पांचवें मृतक की पहचान/विवरण की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
यह भी पढ़ें – जमशेदपुर में विसर्जन जुलूस के दौरान 2 पक्षों में विवाद, चापड़ से हमला...3 युवक घायल, इलाके में QRT तैनात कैसे हुआ हादसा? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में मंगलवार को करमा त्योहार मनाया गया.
सरहुल के साथ-साथ इसे राज्य के प्रमुख आदिवासी त्योहारों में से एक माना जाता है.
इस त्योहार के दौरान करमा पेड़ की एक टहनी की पूजा की जाती है और त्योहार का समापन इसी टहनी के विसर्जन के साथ होता है.
बुधवार को बोकेया गांव के पास कोयल नदी में विसर्जन की रस्म के दौरान यह दुखद घटना हुई. एसपी ने क्या कहा? इस दुखद घटना पर पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी का बयान सामने आया है.
जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान आठ साल का एक बच्चा गहरे पानी में बह गया. उसे डूबता देख, चार अन्य लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े.
पानी की तेज धारा और गहराई के कारण वे चारों भी डूब गए. इस घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई.
पुलिस के अनुसार, शवों को नदी से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
मनीष मेहता की रिपोर्ट यह भी पढ़ें – Jharkhand Crime: शख्स का था महिला से अवैध संबंध, फिर बेटे से करा दी शादी और बना लिया बहू, युवक को चला पता तो...
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
करमा पूजा की खुशियाँ तभी सच्ची होती हैं जब सुरक्षा का ध्यान भी साथ हो। नदी के किनारे करम डालते समय उचित दूरी और सुरक्षा उपाय अपनाएँ, ताकि अनजाने दुर्घटनाएँ टलें। समाज में आपसी सहमति और सहानुभूति के साथ परंपराएँ निभाने से जीवन की रक्षा होती है। हमें याद रखना चाहिए कि सांस्कृतिक उत्सवों में सुरक्षा का कोई विकल्प नहीं होता; यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।