पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल, नेताओं ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल, ब्रजमोहन राम का लम्बा राजनीतिक अनुभव, पलामू संसदीय क्षेत्र का तीन बार कर चुके हैं प्रतिनिधित्व, दायित्व मिलने पर बधाईयों का लगा तांता।
Short Headline: पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल, नेताओं ने दी बधाई
13 अक्टूबर, रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किये हैं। पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए ब्रजमोहन राम का लम्बा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया है।
वर्ष 1991 से 1995 तक वे बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे। उन्हें नया दायित्व मिलने पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
परिजनों और शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर है।