मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया. उनकी मौत देर रात घर में गिरने की वजह से हुई.

गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और मुंबई पुलिस के मुताबिक, परिवार को रात इसकी भनक तक नहीं लगी और उनका खून बहता रहा, जिसकी वजह से सुबह तक उनका निधन हो गया. उनके अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है.

संजय गुप्ता का अब अंतिम संस्कार हो चुका है. उनका अंतिम संस्कार यारी रोड जंक्शन स्थित वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ. उनकी अंतिम विदाई में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे.

इस दौरान सबकी आंखे नम दिखीं.

इसमें अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, फिल्ममेकर राकेश रोशन, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं.

रोनित रॉय के छलक पड़े आंसू

संजय गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही एक्टर रोनित रॉय उनके घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान वो अपने आंखों में आंसू रोक नहीं पाए.

उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उन्हें फफककर रोते हुए देखा गया था. वहीं, उनके भाई उन्हें संभालते दिखे. उनकी आंखों में भी आंसू थे. इस दौरान सारा माहौल काफी इमोशनल भरा हो गया था.

इतना ही नहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, फरदीन खान, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर, अशोक पंडित और मिलाप जावेरी जैसे सितारों ने भी उनके घर पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए साथ ही श्रद्धांजलि भी दी.

यह भी पढ़ें: संजय गुप्ता के निधन से पसरा मातम, अभिषेक बच्चन समेत अंतिम विदाई के लिए पहुंचे ये सेलेब्स

'कांटे' का सीक्वल बनाना चाहते थे संजय गुप्ता

संजय गुप्ता ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में संजय दत्त के साथ थी.

दोनों ने साथ में कांटे , मुसाफिर , जिंदा और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर खूब धूम भी मचाई.

ऐस

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।