राजनीति

पंचायत चुनाव में मतदान करने जा रही 24 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंचायत चुनाव में मतदान करने जा रही 24 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत

दूदोली-पालोट के बीच पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मतदान केंद्र पहुंचने से पहले हादसे ने छीनी जिंदगी

डीडवाना-कुचामन। 16 नवंबर पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रही 24 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डीडवाना-कुचामन जिले में दूदोली और पालोट गांव के बीच हुआ, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंडा बासनी गांव निवासी सरोज डारा (24) अपने भतीजे प्रकाश के साथ कार में सवार होकर पंचायत चुनाव में मतदान करने जा रही थी। इसी दौरान दूदोली और पालोट गांव के बीच सामने से आ रही पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि सरोज डारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद परिजन दोनों को डीडवाना के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सरोज डारा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रकाश को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डीडवाना थानाधिकारी मोहन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि मृतका सरोज डारा की जेठानी ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं। इसी के चलते सरोज अपने भतीजे के साथ मतदान करने के लिए निकली थी, लेकिन मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

जिस लोकतांत्रिक पर्व में भाग लेने के लिए वह घर से निकली थी, वहां पहुंचने से पहले ही यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

बाइट 01 - मोहन सिंह, थानाधिकारी

बाइट 02 - रामपाल, मृतका के परिजन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पिछले 16 नवंबर को डीडवाना-कुचामन जिले में 24 वर्षीय महिला, जो पंचायत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने जा रही थी, एक सड़क हादसे में दुखद रूप से मारी गई। यह घटना दूदोली और पालोट गांव के बीच पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत के दौरान हुई, जिससे न केवल उसकी जान चली गई बल्कि उसके साथ सवार भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी भागीदारी के दौरान भी सड़क सुरक्षा की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग मतदान के दौरान भ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।