राजनीति

पंचायत चुनाव से पहले सीएम का जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंचायत चुनाव से पहले सीएम का जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद

जयपुर में पंचायती राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिला प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां पंचायतों की भूमिका और गांवों के विकास पर चर्चा हुई।

जयपुर, 02 अक्टूबर। पंचायती राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम जयपुर के एक निजी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक शत्रुघ्न गौतम, कुलदीप धन आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंकड़ और कैलाश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायत राज चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों और महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांधी जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिवस राष्ट्र निर्माण की आधारशिला से जुड़े मूल्यों को याद करने का अवसर है। उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और गांवों की भूमिका से जुड़े विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला गांवों में बसती है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर दिए गए विचारों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर विकास और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर संवाद किया गया।

बाइट - भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।