अपराध

6 पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
6 पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

जोधपुर जिले की शेरगढ़, चाबा, अगोलाई, चामू, सेखाला और बालेसर पंचायत समितियों में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 354 मतदान केंद्रों में से 84 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही, वहीं ग्रामीणों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।

जोधपुर, 22 अक्टूबर | जोधपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चरण में शेरगढ़, चाबा, अगोलाई, चामू, सेखाला और बालेसर सहित छह पंचायत समितियों में मतदान कराया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीणों में अपनी गांव की सरकार चुनने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

354 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गईं। जिले के कुल 354 मतदान केंद्रों में से 84 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इन केंद्रों पर सुरक्षा जाब्ते के साथ वीडियोग्राफरों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वरिष्ठ आरएएस और आईएएस अधिकारियों को एरिया मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया। प्रत्येक पोलिंग दल में छह सदस्य शामिल रहे। मतदान प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर और पुलिस बल भी तैनात रहे। इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अगोलाई में मतदाताओं में दिखा खास उत्साह

अगोलाई पंचायत समिति क्षेत्र में सुबह से ही मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। यहां बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों पर भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मतदान करने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पानी, सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान किया है। उनके अनुसार, क्षेत्र के विकास के लिए योग्य, शिक्षित और जनसमस्याओं को समझने वाले प्रतिनिधि का चयन उनकी प्राथमिकता है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

एसीपी राजेंद्र सिंह उज्ज्वल ने बताया कि सभी छह पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों की भागीदारी

पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। मतदाताओं ने पानी, सड़क, शिक्षा और गांव के समग्र विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी। मतदान के दौरान प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीणों की भागीदारी ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

बाइट - राजेंद्र सिंह उज्जवल एसीपी

बाइट - मोतीलाल (मतदाता)

बाइट - लीला देवी (मतदाता)

बाइट - जितेंद्र तिवाड़ी (मतदाता)

बाइट - भूपेंद्र गर्ग (मतदाता)

बाइट - ममता (मतदाता)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।