पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण में जिले की सूरतगढ़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रीगंगानगर में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़ों का इंतजारसूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर पंचायत समितियों में तीसरे चरण का मतदान जारी
श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को जिले की सूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर पंचायत समितियों के सदस्य पदों एवं संबंधित जिला परिषद जोन में मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम के माध्यम से करवाया जा रहा है।
दोपहर 1 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे तक श्रीगंगानगर जिले में 17.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
तीनों पंचायत समितियों की कुल 57 सीटों पर 198 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जिला परिषद के 9 जोन में भी मतदान हो रहा है।
निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी होने के बाद सूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर का अलग-अलग मतदान प्रतिशत स्पष्ट हो सकेगा।