पंचायतीराज चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, 25 जिलों में वोटिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने करौली में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
करौली। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 25 जिलों की 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में सरपंच के 3 हजार 747 और वार्ड पंचों के 33 हजार 885 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने करौली जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मामचारी, अतेवा और राजौर के मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और मतगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।
प्रदेशभर में चौथे चरण के मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
होल्ड बाईट- राजेश्वर सिंह- राज्य निर्वाचन आयुक्त
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। यह चुनाव स्थानीय स्वशासन के आधार को मजबूत करने का प्रयास है, जिससे गाँवों में निर्णय‑निर्माण और विकास कार्यों में जनता की भागीदारी बढ़ेगी। इस चरण का महत्व इसलिए है क्योंकि यह चुनावी प्रक्रिया के अंतिम चरण में है, और इससे आने वाली सरकार की नीतियाँ ग्रामीण स्तर पर सीधे लागू होंगी। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि उन्हें बेहतर बुनियादी ढाँचा, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएँ मिल