राज्य

पांढुर्णा जिले में 26 से 31 अक्टूबर तक आधार महाअभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पांढुर्णा जिले में 26 से 31 अक्टूबर तक आधार महाअभियान

पांढुर्णा जिले में डाक विभाग की ओर से 26 से 31 अक्टूबर तक आधार पंजीयन और अपडेशन के लिए विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पांढुर्णा, सौंसर, सिवनी और लोधीखेड़ा के डाकघरों में आधार केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। अभियान में नए आधार कार्ड बनाने, आधार में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट और मोबाइल नंबर व ईमेल जोड़ने जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

पंजीयन के लिए टोकन वितरित किए जा रहे हैं। आधार अपडेट कराने पहुंचीं पुष्पा कुरोठे ने अभियान को ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक बताया। वहीं, ऑपरेटर सेजल जोगी के अनुसार, केंद्रों पर आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाक विभाग ने लोगों से अभियान का लाभ लेने की अपील की है।

--- बाईट पुष्पा कुरोठे एडवोकेट बाइट सेजल जोगी (ऑपरेटर)

बाइट कैलाश पाटिल उप डाकपाल --

पांढुर्णा जिले में 26 से 31 अक्टूबर तक आधार महाअभियान

डाकघरों में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आधार सेवाएं

नए आधार पंजीयन और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा

टोकन के माध्यम से हो रहा आधार पंजीयन और अपडेशन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।