पांढुर्णा - प्रधानमंत्री आवास योजना से रमेश धुर्वे का पक्का मकान का सपना साकार, कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंचा परिवार, मिली सुरक्षित छत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पांढुर्णा : प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित आवास मिल रहा है और उनके बेहतर भविष्य की राह आसान हो रही है। इसी कड़ी में पांढुर्णा के सौसर में वार्ड क्रमांक 01 स्थित चिलम टेकड़ी निवासी रमेश धुर्वे का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।
खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री धुर्वे पहले कच्चे मकान में रहते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) का लाभ मिलने से उनके परिवार को पक्का आवास उपलब्ध हुआ है। अब परिवार सुरक्षित वातावरण में बेहतर जीवन व्यतीत कर रहा है।
इस उपलब्धि से परिवार को न केवल आवासीय सुरक्षा मिली है, बल्कि जीवन में स्थायित्व और खुशहाली भी आई है। पक्का मकान मिलने पर रमेश धुर्वे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
रमेश धुर्वे के परिवार की यह कहानी योजना के सकारात्मक प्रभाव और आमजन के जीवन में आ रहे बदलाव को दर्शाती है।
----- बाइट 01 :- रमेश धुर्वे, योजना हितग्राही
बाइट 02 :- रामकृष्णा राऊत, पार्षद बाइट 03 :- सचिन बोबडे, आवास योजना प्रभारी