पांढुर्णा में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव-2026 का आयोजन, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली किया संबोधित, कम वर्षा पर फसल सर्वे और किसानों को सहायता का दिया भरोसा;
उत्कृष्ट कृषक सम्मानित, किसानों को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
पांढुर्णा, नवंबर 05: जिले में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक एवं प्राकृतिक खेती से जोड़ने की बात कही।
उन्होंने कम वर्षा को देखते हुए फसल सर्वे कराकर किसानों को सहायता देने का आश्वासन दिया। महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने प्राकृतिक खेती, संतरा उत्पादन और स्वरोजगार के अनुभव साझा किए। उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित किया गया।
वहीं मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर प्रदान किए गए।
-------------
बाइट महेंद्र सिंह यादव,प्रशासक मप्र राज्य सहकारी बैंक
बाइट दीपिका गायकवाड़, सहायक तकनीकी प्रबंधक,कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी
बाइट नीलेश गाडगे, कृषक बाइट मटरुलाल डोंगरे,कृषक