देश

पांढुर्ना में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत अन्ना भाऊ साठे भवन में शिविर आयोजित किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पांढुर्ना में  ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत अन्ना भाऊ साठे भवन में शिविर आयोजित किया गया

पांढुरना में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित

20 से अधिक विभागों ने लगाए योजनाओं के स्टॉल

पांढुरना में प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत अन्ना भाऊ साठे भवन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।

जनपद सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों को योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण करना है। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लाड़ली बहना, मातृ वंदना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

बाइट — नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री

बाइट — प्रियंक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर, पांढुरना

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।