पंजाब में बीजेपी की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अंतिम पड़ाव पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने नशे के मुद्दे पर अपना अभियान तेज कर दिया है। 18 सितंबर से शुरू हुई 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अब अंतिम पड़ाव पर है। कल यात्रा खटकड़कलां पहुंची, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए।
करीब 4,000 किलोमीटर की यह यात्रा पंजाब के 4 अलग-अलग रूट से शुरू हुई और सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। बीजेपी ने नशे के खिलाफ 5 संकल्प भी सामने रखे हैं, जिनमें ड्रग नेटवर्क और सप्लाई चेन पर कार्रवाई, ड्रग मनी पर शिकंजा और युवाओं के पुनर्वास पर जोर शामिल है।
यात्रा के जरिए बीजेपी नशे के साथ कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठा रही है। 30 सितंबर को जालंधर में यात्रा का महा-समापन प्रस्तावित है।