पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:निहंग की गोली मारकर हत्या; होटल में सिखों की नो एंट्री; AAP सरकार-कर्मचारियों में टकराव; लुटेरे पर भारी पड़ा नेता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली कर्मचारियों से जुड़ी रही। सरकार ने बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1.
सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को भेजे नोटिस पंजाब सरकार ने 27 अगस्त को हुई सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। इधर, मुलाजिमों ने भी सरकार के सामने झुकने से इनकार कर दिया है।
मुलाजिमों ने सीधे CM भगवंत मान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है। जिसमें CM को फेसबुक, X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की अपील की गई है। कल मुलाजिमों की लुधियाना में मीटिंग भी रखी गई है। मुलाजिम DA, पुरानी पेंशन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत 8 मांगों पर अड़े हैं (पढ़ें पूरी खबर) 2.
अमृतसर में निहंग की गोली मारकर हत्या अमृतसर के बाबा बकाला में रखड़ पुण्या मेले के दौरान 21 वर्षीय निहंग राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजा सिंह का शव सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में मिला। उसके सीने और हाथ पर कई गोलियों के निशान हैं, जिससे नजदीक से फायरिंग की आशंका है। मृतक के पिता के मुताबिक, राजा 27 अगस्त को मेले में आया था और रात करीब 12:15 बजे गुरुद्वारा साहिब से अस्पताल की ओर जा रहा था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं (पढ़ें पूरी खबर) 3.
लुधियाना निहंगों ने शराबियों को खदेड़ा लुधियाना के शिवपुरी इलाके में शराब ठेकों के बाहर सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने डंडे बरसाए। निहंग कुलदीप सिंह खालसा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराबियों को खदेड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। निहंगों का आरोप है कि ठेकों के बाहर शराबियों के जमावड़े से सड़क जाम होती है। इसके अलावा महिलाओं व राहगीरों को परेशानी होती है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ लोग युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट करते हैं। नि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar