पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें:कल चक्काजाम का ऐलान; DA पर HC की फटकार; मंत्री के पिता-जीजा का निधन; बाप ने बेटे से चोरी कराई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर सरकारी कर्मचारियों के DA से जुड़ी रही। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाकर मामले को जल्दी से आगे बढ़ाने के आदेश दिए। कोर्ट ने यह फटकार DA की किश्तें जारी करने में देरी पर लगाई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1.
हाईकोर्ट बोला- कोर्ट से खेल खेलना बंद करे पंजाब सरकार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार (10 सितंबर) को सरकारी मुलाजिमों के बकाया DA मामले में आदेश का पालन न करने पर पंजाब सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार को फैसले को चुनौती देने का पूरा अधिकार है, लेकिन अपील दायर करने के नाम पर पहले से जारी आदेश का पालन करना बंद नहीं किया जा सकता।
इस तरह की सभी रणनीतियों को हम भी समझते हैं। अदालत ने सरकार से कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के साथ खेल खेलना बंद करे और अपनी अपील को आगे बढ़ाए। सुनवाई के दौरान बताया गया कि मामले में 95 साल तक की उम्र के बुजुर्ग भी शामिल हैं। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील की खामियां दूर की जा रही हैं।
इस पर हाईकोर्ट ने अपील की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सुनवाई करवाने पर जोर दिया। कोर्ट ने पंजाब सरकार को 10 दिन का समय देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील पर सुनवाई करवाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि 10 दिन में सुनवाई नहीं होती है तो हाईकोर्ट मामले को अपने स्तर पर आगे सुनेगा।
मामला हाईकोर्ट के 3 अगस्त के उस आदेश की पालना से जुड़ा है, जिसमें पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को केंद्र की दरों के अनुसार DA की लंबित किस्तों का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार को इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। (पढ़ें पूरी खबर) 2.
जालंधर-होशियारपुर बंद, बाजार-शराब ठेकों के शटर गिरवाए लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ.
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज (10 सितंबर) जालंधर और होशियारपुर बंद किया गया। जालंधर में सुबह से ही बाजारों की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जो खुलीं थी, उन्हें प्रदर्शनकारियों ने बंद कराया। होशियारपुर में भ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar