पंजाब चुनाव से पहले सियासी उबाल, AAP और कांग्रेस में सरकारी आवास पर विवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, नई दिल्ली: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। सरकारी बंगले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब निजी और चरित्र संबंधी आरोपों तक पहुंच गया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित सरकारी आवासों को लेकर सवाल उठाए हैं।
खैहरा ने आरोप लगाया कि AAP नेता मनीष सिसोदिया और AAP की पंजाब ऑब्जर्वर और राजस्थान महिला विंग की अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई को मंत्री को आवंटित सरकारी आवास से जुड़ी सुविधाएं मिल रही हैं और सरकार से इसका आधार पूछा। गायत्री बिश्नोई ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह मनीष सिसोदिया के साथ नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ.
बलबीर सिंह के सरकारी आवास में ठहरी थीं। उनके मुताबिक, उनके पिता के इलाज के चलते उन्हें वहां रहने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद विवाद सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी तक पहुंच गया। बिश्नोई ने खैहरा पर उनके चरित्र और निजी जीवन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और पंजाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि महिला के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी गंभीर मामला है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।