पंजाब दौरे पर अमित शाह, नशा पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 20, नई दिल्ली: पंजाब में नशे और चिट्टे की तस्करी के खिलाफ जारी विरोध के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और हालिया घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।अमित शाह गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह, संगरूर में गुलजार सिंह और मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलेंगे।
इन मुलाकातों के जरिए पंजाब में नशे के मुद्दे और पीड़ित परिवारों की चिंताओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा।इसके बाद अमित शाह लुधियाना के दरेसी रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विजयादशमी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए प्रतीकात्मक रूप से 'चिट्टे के रावण' का दहन किया जाएगा।परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के कारोबार, चिट्टा तस्करी और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हुई है।
वहीं, झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर कई जगह विरोध-प्रदर्शन भी किए गए हैं।
FILE PHOTO