अपराध

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार मामले में CBI ने 15 विभागों से मांगे दस्तावेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब में कथित भ्रष्टाचार मामले में CBI ने 15 विभागों से मांगे दस्तावेज

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राज्य सरकार से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है। जांच एजेंसी ने 15 विभागों से कथित भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं।

पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने संबंधित विभागों को दो दिनों के भीतर आवश्यक रिकॉर्ड जमा कराने के निर्देश दिए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

वहीं, CBI के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।