राजनीति

पंजाब को नशा-मुक्त बना देंगे: अमित शाह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब को नशा-मुक्त बना देंगे: अमित शाह

सितंबर 30, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के जालंधर में भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के समापन समारोह और महारैली को संबोधित किया।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जालंधर में नशा मुक्त पंजाब के लिए आना मेरा सौभाग्य है। पंजाब दो चीजों के लिए जाना जाता है। देश में जब भी खाने-पीने की जरुरत पड़ती थी तो हमारे गोदामों को पंजाब का किसान भरकर देता था। साथ ही जब भी सुरक्षा की बात होती है तो पंजाब का जवान मां भारती के लिए बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने जो कहा वह कर दिखाया है। आप बस एक बार मौका दीजिए हम पंजाब को नशा-मुक्त बना देंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन हम सबसे कहना चाहते है कि हम पंजाब को नशामुक्त कर देंगे।

(कैप्शन- अमित शाह ने 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' को संबोधित किया)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पंजाब में नशा-मुक्त करने की पहल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन समारोह में संबोधित किया। यह कार्यक्रम भाजपा की नशा मुक्त पंजाब योजना के तहत चल रहे प्रयासों का समापन है, जिसमें नशा सेवन को कम करने के लिए जागरूकता, नशा मुक्ति केंद्र और कानून प्रवर्तन को सुदृढ़ किया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि नशा सेवन से समाजिक और आर्थिक समस्याएँ बढ़ती हैं और इसे नियंत्रित करना राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता है। यदि इस पहल से नशा सेवन में वास्तविक कमी आती ह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।