राज्य

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया  बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना, कहा- पहली बार बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना।

Short Headline: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

16 अक्टूबर, देवघर: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का देवघर पहुंचने पर परिसदन में उनका स्वागत और अभिनंदन हुआ। राज्यपाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि वह सम्मेद शिखरजी पहले भी कई बार आ चुके हैं, लेकिन बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहली बार देवघर पहुंचे हैं।

उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से राज्य में खुशहाली और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा बैद्यनाथ धाम में सपरिवार पूजा-अर्चना कर राज्यपाल ने अपनी आस्था प्रकट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राज्यपाल का पहली बार बाबा मंदिर पहुंचना इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा।

उन्होंने बाबा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।

बाइट- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।