राज्य

पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी को कोर्ट से झटका

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 15 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी को कोर्ट से झटका

सितंबर 26, नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को चंडीगढ़ कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 5 करोड़ रुपए के कथित रिश्वत मामले में कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस रणजीत सिंह के खिलाफ दिए गए अंतरिम injunction को रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा है कि इंजंक्शन हासिल करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को दबाया गया। दरअसल, रंजीत सिंह ने डॉ. गुरप्रीत कौर द्वारा ₹5 करोड़ की कथित रिश्वत मांगने संबंधी बयान दिया था। जिसके बाद डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जस्टिस पर छवि खराब करने का आरोप लगाया था। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्तूबर को होगी।

फोटो- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।