मनोरंजन

पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी और परिवार के साथ नवरात्री और दुश्शेरा बनाने उस जगह पहुंचे जिसे वह अपना दूसरा घर मानते है.

इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता की समृद्ध संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं को करीब से महसूस किया.

कोलकाता से खास रिश्ता

इस बार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने परिवार के साथ कोलकाता में दुर्गा अष्टमी और दशहरा मनाया. काफी समय के बाद पंकज त्रिपाठी ने इस शहर में अपने परिवार के साथ त्यौहार बनाया.

पंकज का कोलकाता से काफी गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है.

इस शहर से उनका रिश्ता सिर्फ यहां की संस्कृति और दुर्गा पूजा की भव्यता तक सीमित नहीं है बल्कि कोलकाता उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का मायका भी है, इसलिए यह शहर उनके परिवार और निजी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है.

पंकज बहुत सालो से अपनी पत्नी के साथ सालो से यहाँ आते रहते है और अपने ससुराल वालों के साथ समय बिताते हैं और शहर की खासियत, परंपराओं और अपनापन महसूस करते हैं.

कोलकाता से उनके इसी लगाव और बार-बार यहां आने की वजह से लोग उन्हें प्यार से कोलकाता का 'दामाद' भी कहते हैं.

इस साल त्योहारों के मौके पर पंकज ने कोलकाता में ही नवरात्रि और दशहरे का जश्न मनाने का फैसला किया और अपने परिवार के साथ दुर्गाष्टमी का पावन त्योहार मनाया.

पंकज के लिए त्योहार का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ और जश्न तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये परिवार के साथ समय बिताने, अपनेपन को महसूस करने और उन सांस्कृतिक रिश्तों को संजोने का भी मौका हैं, जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं.

दुर्गा पूजा की भव्यता, मां दुर्गा के प्रति लोगों की श्रद्धा और पूरे कोलकाता में छाई त्योहारों की रौनक उनके दिल में एक खास जगह रखती है. इस साल शहर में परिवार के साथ त्योहार मनाने से यह मौका उनके लिए और भी खास बन गया.

उन्हें कोलका

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।