व्यापार

पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया है।03 अक्तूबर 2026, उधम सिंह नगर (पंतनगर): गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप, निदेशक शोध डॉ. एस. के. वर्मा एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में कृषि उत्पादकता के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन वैज्ञानिक, किसान, युवा, उद्यमिता और नई तकनीक को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं।

राज्यपाल ने कृषि क्षेत्र में तीन प्रमुख क्रांतियों-हनी क्रांति, अरोमा क्राति और श्रीअन्न (मिलेट्स) क्रांति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक शहद, सुगंधित एवं औषधीय फसलों तथा मिलेट्स के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं है और राज्य इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने किसानों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर तथा अन्य आधुनिक तकनीकों को अपनाने का भी आहवान किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि अनुसंधान का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा, जब वैज्ञानिक तकनीक और शोध किसानों के खेतों तक पहुंचे। उन्होंने ‘लैब टू लैंड’ की भावना को मजबूत करने तथा कृषि वैज्ञानिकों के किसानों से नियमित संवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बागवानी, हाई डेंसिटी एप्पल, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और मोटे अनाज जैसी फसलों में व्यापक संभावनाएं हैं। कोदा-झंगोरा जैसे पारंपरिक अनाजों को आधुनिक बाजार से जोड़कर किसानों के लिए नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं।

संलग्न- फोटो

कैप्शन- गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।