पंथौन थीरखानोन है क्या, पीएम मोदी ने बताया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि गणेश उत्सव का पावन अवसर पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर देता है। पीएम ने आज के इस एपिसोड में थाईलैंड के पंथौन थीरखानोन के बारे में बताया और कहा कि भले ही वो थाईलैंड के हैं लेकिन उनकी गणपति में उनकी आस्था और विश्वास अटूट है।
पंथौन थीरखानोनल के लिए पीएम ने कहा कि श्री गणेश से जुड़ी परंपराओं के अध्ययन में चार दशक से भी अधिक समय बिता चुके हैं। उन्होंने भारत और नेपाल सहित एशिया के कई देशों की यात्रा की है। महाराष्ट्र से उनका विशेष लगाव रहा है। अष्टविनायक परंपरा के बारे में जानने के बाद वे कई बार यहाँ आ चुके हैं।
उनके प्रयासों से थाईलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है। वर्ष 2002 में उन्होंने उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की जिसमें 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएं हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंथौन थीरखानोन नामक थाईलैंड के व्यक्ति के गणेश उत्सव में योगदान और आस्था पर प्रकाश डालती है। यह विषय भारतीय-थाई सांस्कृतिक संवाद और धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक है। खबर की महत्ता इस बात में है कि यह दिखाती है कि भारतीय धार्मिक परंपराएँ विदेशों में भी सम्मानित और अपनाई जाती हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक एकता की भावना बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूक हों, विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की सराहना