'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Shahid Kapoor-Kareena Kapoor video: आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड से सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ही वरुण धवन ने लाइमलाइट चुराई.
इस दौरान करीना ने ब्लैक आउटफिट में सभी का ध्यान ही खींच लिया. वहीं सलमान खान भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने.
इतना ही नहीं, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वो और शाहिद कपूर एक साथ नजर आए.
दोनों ने इवेंट में एक-दूसरे को गले लगाया, जिसके बाद फैंस को 'जब वी मेट' के आदित्य और गीत की याद आ गई.
करीना ने शाहिद कपूर को लगाया गले
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करीना कपूर को शाहिद कपूर से गले मिलते देखा गया.
इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस जाते समय उनसे खुद मिलने के लिए जाती हैं और एक्टर भी उनका खुले दिल के साथ ही वेलकम करते हैं.
इस दौरान दोनों साथ में कमाल लगते हैं और 'जब वी मेट' की हिट जोड़ी फैंस को याद आ जाती है.
इस जोड़ी को लंबे समय के बाद एक साथ स्टेज साझा करते और गले लगते हुए देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' ने तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म
अगर वीडियो पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो एक ने लिखा, 'परफेक्ट पेयर...ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने थे लेकिन किस्मत ने कुछ और प्लान किया था.
क्या लाइफ है.' दूसरे ने लिखा, 'पुराना प्यार कभी भी भूलता नहीं है.' इसी तरह से लोग दोनों को साथ में देखकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0
📡 स्रोत: ABP Live Film