राज्य

परवाणू में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एनएच-05 पर यातायात प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
परवाणू में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एनएच-05 पर यातायात प्रभावित

अगस्त 03, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन जिला के प्रवेशद्वार परवाणू में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के बीच परवाणू-पिंजौर खंड में पहाड़ी से मलबा आने, चट्टानें और पत्थर गिरने के कारण मुख्य बाईपास मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना में वाहन चालकों और आम लोगों को प्रभावित क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग- 05 के परवाणू-पिंजौर खंड में भूस्खलन और पहाड़ी मलबा आने के चलते दोनों दिशाओं में आवाजाही के लिए प्रभावित हुआ है।

वाहन चालकों को प्रभावित बाईपास के बजाय पुराने कालका-पिंजौर मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।