अपराध

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: हरसिमरत कौर बादल ने की CBI जांच की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: हरसिमरत कौर बादल ने की CBI जांच की मांग

अक्टूबर 19, नई दिल्ली: पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अब सियासी तूल पकड़ रहा है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में नेताओं, पुलिस और ड्रग माफिया के कथित गठजोड़ की व्यापक जांच कराने की भी अपील की है।

हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया है कि परविंदर सिंह झोटा नशे के कारोबार के खिलाफ सक्रिय थे और उन्होंने मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित बिक्री का मामला उजागर किया था। उनके पत्र के मुताबिक, इसी दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने कथित तौर पर गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया।

झोटा के पिता भी पुलिस और नशा तस्करों के बीच कथित मिलीभगत के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। हरसिमरत कौर बादल ने इस मामले के अलावा नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर कथित पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर जाने वाले हैं।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।