परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में सुनाम में प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 19, नई दिल्ली: पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के आवासों और कार्यालयों का घेराव किया गया। इसी कड़ी में सुनाम में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की कोठी के बाहर विभिन्न संगठनों और नेताओं ने समर्थकों के साथ धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने निंदा पत्र यानी ‘लाहनती पत्र’ के जरिए पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता दामन बाजवा ने कहा कि राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि किसी भी घटना के बाद वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हों और उनके दुख में शामिल हों। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कई घटनाएं होने के बावजूद स्थानीय विधायक और आम आदमी पार्टी सरकार के नेता चुप हैं। दामन बाजवा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और राज्य के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की।
फ़ाइल फ़ोटो