मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी कि 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. वो 38 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर उन्हें सेलेब्स और परिवारवालों से ढेरों शुभकामनाएं मिली.

वहीं, पति और राजनेता राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा का बर्थडे और भी खास बना दिया.

उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अनसीन फोटोज शेयर की और अनोखे अंदाज में जन्मदिन विश किया.

दरअसल, परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन के मौके पर राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की.

इसे साझा करने के साथ ही राजनेता ने अनसीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते दिखे.

राघव चड्ढा ने परिणीति के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

राघव चड्ढा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा के साथ बिताए कुछ खुशनुमा पलों की तस्वीरें साझा की.

ऐसा लग रहा था कि दोनों ने जन्मदिन का छोटा सा जश्न मनाया और साथ में डिनर नाइट को एन्जॉय भी किया. कपल ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया.

यह भी पढ़ें: 'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले

इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल मैसेज लिखा, 'नीर की मम्मा (लाल दिल वाला इमोजी) को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार, मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब पति हूं.'

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink=

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।